★.;ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
★. 12 बोर बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
हल्द्वानी:
डॉ. मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के दिशा-निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 18 फरवरी 2026 को टनकपुर रोड क्षेत्र में होटल, ढाबों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक होटल में पिछले दो दिनों से ठहरे अभियुक्त पंकज सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट, निवासी मोल्टा, थाना जोशीमठ, जिला चमोली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा बरामद हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त किसी आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
उपनिरीक्षक गौरव जोशी (प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव), अपर उपनिरीक्षक मान सिंह, कांस्टेबल अरुण राणा एवं कांस्टेबल कमलेश सिंह नौला।
पुलिस की अपील:
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।





