नैनीताल। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी को ‘देवभूमि उत्कृष्टता सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान एमआईईटी तथा अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
प्रोफेसर गीता तिवारी ने अपने शैक्षणिक एवं शोध कार्यों से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनके अब तक 110 उच्च-स्तरीय शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके निर्देशन में 8 शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
इसी प्रकार, प्रोफेसर ललित तिवारी शैक्षणिक प्रशासन और शोध के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखते हैं। वे निदेशक (विजिटिंग प्रोफेसर) तथा पूर्व निदेशक (शोध) जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके 210 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा 47 शोधार्थियों ने उनके निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया है। डॉ. तिवारी को उत्तराखंड रत्न सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
सम्मान समारोह में प्रो. दीवान सिंह रावत (कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय), प्रो. नवीन चंद्र लोहनी (कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय), प्रो. बी.एस. बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर, तारा गुरुरानी तथा गजराज बिष्ट (चेयरमैन, हल्द्वानी नगरपालिका) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय परिवार एवं शिक्षाजगत ने दोनों शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी हैं और इसे प्रदेश के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







