तल्लीताल पुलिस की तत्परता से बची कीमती जान.. 100–150 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार युवक को सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

59

नैनीताल।
तल्लीताल थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक गंभीर रूप से घायल युवक की जान बच गई। बुधवार को पाइंस–भवाली रोड, नैनीताल के पास स्कूटी से उतरते समय एक युवक अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की मदद ली गई। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस टीम ने घायल कमल सिंह मेहरा पुत्र बालम सिंह मेहरा निवासी प्रमोट मल्लीताल नैनीताल अमित 33 वर्ष युवक को खाई से सकुशल बाहर निकाला।

रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि युवक के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक सहायता के बाद पुलिस द्वारा घायल को तत्काल सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय बीडी पांडे, मल्लीताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।