दूसरी बार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर विक्रम दानू का मुनस्यारी में भव्य स्वागत.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, संगठन को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

5

मुनस्यारी/डीडीहाट।
यूथ कांग्रेस के डीडीहाट जिलाध्यक्ष पद पर पुनः दूसरी बार निर्वाचित होने पर विक्रम दानू के मुनस्यारी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दानू को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, एसटी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकर धर्मसत्तू, कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुंदर जोहरी, किशोर बुर्फाल, रंजीत राम, रंजीत सिंह, योगेश सिंह, छत्तर सिंह और प्रकाश रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने कहा कि विक्रम दानू के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने दानू को जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर उनकी पत्नी के 6541 मतों के बड़े अंतर से विजय हासिल की थी। इस जीत के साथ उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया।