नैनीताल। नैनीताल जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा जिले के 6 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टरों के प्रभार बदले गए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में चार कोतवाल और एक थाना इंचार्ज को बदला गया है।

नए तैनाती आदेश इस प्रकार हैं:
इंस्पेक्टर विजय सिंह मेहता को हल्द्वानी शहर का नया कोतवाल बनाया गया है।
हल्द्वानी के वर्तमान कोतवाल इंस्पेक्टर अमर चंद्र शर्मा को कंप्लेंट सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इंस्पेक्टर सुशील कुमार को बनभूलपुरा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर राजेश यादव को भीमताल कोतवाल बनाया गया है।
इंस्पेक्टर दिनेश सिंह फर्त्याल को रामनगर कोतवाल का चार्ज दिया गया है।
अब तक सम्मन सेल के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी का इंचार्ज बनाया गया है।
मुखानी थाने के वर्तमान प्रभारी सब इंस्पेक्टर दिनेश जोशी को एसएसआई मल्लीताल की जिम्मेदारी दी गई है।
उनकी जगह सुशील चंद्र जोशी को मुखानी थाने का नया एसओ बनाया गया है।
प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।





