हल्द्वानी भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर…
रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार नियमित चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी,टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी इंचार्ज को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक रक्षित हर्बोला नशे की हालत में वाहन चला रहा था। वाहन का नंबर UK04 AK 9211 बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्कॉर्पियो सहित चालक को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली पुलिस द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।







