धारी ब्लॉक में बाघ का कहर, घास काटने गई महिला को बनाया निवाला… ग्रामीणों में रोष—आतंकी बाघ को पकड़ने की मांग.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

139
Oplus_16908288

 

नैनीताल। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में मानव–वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला विकासखंड धारी के खटियाखाल गांव का है, जहां बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला गंगा देवी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगा देवी अपने घर के निकट घास काट रही थीं, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर उन्हें जंगल की ओर घसीट लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद महिला का शव जंगल से बरामद किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आतंकी बाघ को शीघ्र पकड़ने तथा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने मृतका के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया है।