पृथ्वीराज कप क्रिकेट : द जंगल रिजॉर्ट ने गेम चेंजर को 4 विकेट से हराया… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

27
oplus_2

पृथ्वीराज कप क्रिकेट : द जंगल रिजॉर्ट ने गेम चेंजर को 4 विकेट से हराया…

रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

नैनीताल।
डीएसए मैदान में बुधवार से पृथ्वीराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मुकाबले में द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने गेम चेंजर को 4 विकेट से पराजित कर विजयी आगाज़ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेंजर की टीम ने 20 ओवर में 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित लक्ष्य 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कृष्णापुर-11 बी और पीडब्ल्यूडी-11 के बीच जबकि दूसरा मुकाबला सिटी-11 और बंकर-11 की टीमों के बीच खेला जाएगा।

मैच के दौरान क्रिकेट सचिव रवि जोशी, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, सभासद मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा, ललिता दफौटी, भगवत रावत, मुन्नी तिवारी, मनोज बिष्ट, त्रिलोचन टांक, सोनू सहदेव, शिवराज नेगी सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।