होटल से आभूषण चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया खुलासा… शादी समारोह में शामिल होने आई महिला ने डायमंड व सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ, आरोपी गिरफ्तार… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..

48

रामनगर। शहर के एक होटल से आभूषण चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए डायमंड एवं सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक होटल में ठहरे परिवार द्वारा आभूषण चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि वे एक शादी समारोह में शामिल होने रामनगर आए थे और होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनके कमरे से कीमती आभूषण चोरी हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनगर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में महिला ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर डायमंड व सोने के आभूषण बरामद कर लिए। आरोपी महिला को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, रामनगर पुलिस की तत्परता से चोरी का खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।