18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना प्रदर्शन.. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल

15

नैनीताल। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा अपनी 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद मुख्यालय नैनीताल में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी नैनीताल को सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन की जानकारी देते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि प्रदेश व्यापी आह्वान पर जनपद मुख्यालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए और सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते आज प्रदेश भर के कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी जारी रखी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता गिरीश जोशी ने कहा कि सरकार के एक तुगलकी आदेश के कारण लोक निर्माण विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों की पेंशन और वेतन रोक दिया गया है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से उक्त आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि कर्मचारियों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा, अन्यथा सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी शासनादेश जारी करती रहेगी।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के मंडलीय अध्यक्ष के.एस. सामन्त ने की, जबकि संचालन महामंत्री उमेश सनवाल द्वारा किया गया।धरने में परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, शिक्षक संगठन के जिला उप सचिव जगदीश बिष्ट, कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मंजुल सनवाल, कोषागार संघ के प्रांतीय महामंत्री रितेश मेहरा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेक सिंह बिष्ट, बाल विकास विभाग की महामंत्री कविता, कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहित सनवाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पान सिंह, त्रिलोक सिंह रौतेला, हल्द्वानी शाखा के महामंत्री संजय जोशी सहित अनेक वक्ताओं ने सरकार से 18 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

धरना प्रदर्शन में कमल उपाध्याय, गोविंद सिंह, ललित पांडे, गिरीश चंद मुंगली, शैलेंद्र चौधरी, टीकम सुयाल, गणेश सिंह, इसरार बेग, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह भौर्याल, राजेंद्र भट्ट, रमेश चंद पंत, सुशीला आर्या, कुसुम लता सिंह, लखविंदर कौर, हेमा मासीवाल, नीलम नाथ, कीर्ति सिंह, धर्मानंद पालीवाल, प्रकाश जोशी, मोहम्मद गफ्फार, गोधन सिंह, नरेंद्र सिंह रैकवाल, दीवान सिंह, पूरन सिंह, दीप जोशी, दीपक बरगली, कृष्ण कुमार, पीतांबर, कौशल पांडे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।