नैनीताल। नैनीताल नगर के स्टॉप हाउस वार्ड संख्या-1 में सभासद रमेश प्रसाद के नेतृत्व में डोर-टू-डोर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 7 नंबर क्षेत्र सहित चुनाधारा इलाके में जल स्रोतों के आसपास फैली गंदगी को हटाया गया और साफ-सफाई कराई गई।
सफाई अभियान के दौरान जल स्रोतों व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी गई। सभासद रमेश प्रसाद ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जल स्रोतों अथवा अन्य स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया तो नगर पालिका द्वारा उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए डस्टबिन में ही कूड़ा डालें और स्वच्छ नैनीताल के अभियान में सहयोग करें। सभासद ने कहा कि साफ-सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।







