श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

21

श्री राम सेवक सभा का फागोत्सव 23 फरवरी से 4 मार्च तक, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज…

रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की आम सभा की बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी फागोत्सव को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की तथा संचालन जगदीश बावड़ी द्वारा किया गया।बैठक में वक्ताओं ने फागोत्सव को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित करने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। सभा ने सभी संस्कृति प्रेमियों, नागरिकों एवं पर्यटकों को फागोत्सव में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया है।

फागोत्सव का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई है—

23 फरवरी: महिला होली जुलूस एवं स्वांग तल्लीताल से प्रारंभ।

23 एवं 24 फरवरी: महिला दलों की प्रस्तुतियां।

25 फरवरी: महिला होली।

26 फरवरी: स्व. नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति।

27 फरवरी: रंग धारण, चीर बंधन एवं आमल एकादशी कार्यक्रम।

28 फरवरी: स्व. लेफ्टिनेंट अंशुमन नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों की प्रस्तुति एवं पुरुष होली।

1 मार्च: स्व. चंद्रशेखर साह की स्मृति में होली एकल गायन प्रतियोगिता।

2 मार्च: होली रंग जुलूस एवं चीर दहन।

4 मार्च: होली रंग के अवसर पर सभा भवन में होली आशीष कार्यक्रम।इसके अतिरिक्त, होली जुलूस में स्वांग की श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। फागोत्सव के दौरान कुर्मांचल बैंक द्वारा प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।बैठक में संरक्षक डी. घनश्याम लाल साह, पूर्व संरक्षक गिरीश जोशी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, अशोक साह, विमल विमचौधरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा, गोविंद सिंह, भीम सिंह कार्की, अमर साह, एडवोकेट मनोज साह, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, हरीश राणा, समर साह, आशु बोरा, भगवान, आनंद बिष्ट एवं प्रो. ललित तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।सभा पदाधिकारियों ने कहा कि फागोत्सव कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है और इसे सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।