भवाली में युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने व धर्म परिवर्तन का आरोप…. पिता भाजपा कार्यकर्ताओं संग कोतवाली पहुंचे, मुकदमा दर्ज; तलाश में दो टीमें रवाना… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

66
  • नैनीताल। गरमपानी क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने स्थानीय बारबर की दुकान में कार्यरत एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
    शनिवार को पीड़ित पिता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    परिजनों के अनुसार युवती पिछले तीन महीनों से लापता है। हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर परिवार का आरोप है कि विशेष समुदाय से संबंधित युवक उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। युवती की मां ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बेटी का फोन आया था, जिसमें उसने जबरन साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात कही थी।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भावना मेहरा व मनोज भट्ट परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय हैं। साथ ही प्रशासन से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा संबंधित थानों से उनके आपराधिक रिकॉर्ड मंगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग भी की।
    इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष शुभम कुमार, रवि कुमार, वैभव आनंद, योगेश ढेला, रजत गुणवंत, मोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर रवाना किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।