डीडीहाट में युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर जोर… चुनाव परिणाम मार्च के प्रथम सप्ताह में घोषित होने की संभावना… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

8

 

डीडीहाट। बागेश्वर जोन के चुनाव प्रभारी  आजाद बहादुर सिंह के डीडीहाट आगमन पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी  आजाद बहादुर सिंह ने बताया कि संगठन में चल रही स्क्रूटनी एवं सुधार प्रक्रिया 25 फरवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस  हिमांशु चुफाल, विधानसभा अध्यक्ष  गोप्स खड़ायत, नगर अध्यक्ष  राजू बोरा,  गणेश कन्याल,  पहलाद बृजवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी  ललित भण्डारी,  गिरधर बोरा, जिला महासचिव  चंचल बोरा, नगर अध्यक्ष  कवीन्द्र शाही,  बसन्त जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “इस बार डीडीहाट में बदलाव होगा।”