ऊधम सिंहनगर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई ने बिजली चोरी के मुकदमे को निपटाने के नाम पर मांगी थी घूस.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

31

ऊधम सिंहनगर। जनपद ऊधम सिंहनगर में सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद ने थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के एक मुकदमे को निपटाने के नाम पर शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने मामले का सत्यापन किया।सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई अनवर अहमद ने शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत राशि ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जनपद में एक ही दिन में विजिलेंस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।सतर्कता विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल विजिलेंस विभाग को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।