भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग, नगर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

16

नैनीताल। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमेश शर्मा द्वारा शिक्षा निदेशालय, देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं जानलेवा हमले के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने कड़ा रोष व्यक्त किया है।
नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी, नैनीताल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर भाजपा विधायक एवं उनके साथियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, नगर उपाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, नगर महामंत्री कैलाश सिंह अधिकारी, व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई शार्दूल नेगी, जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी, जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग दीपक महरा, कृपाल सिंह रौतेला, महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, बंटू आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।