जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में होली मिलन समारोह.. रंगों और गीतों से सजा बार सभागार.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

33

नैनीताल। जिला बार सभागार शुक्रवार को होली के रंगों से सराबोर नजर आया। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम प्रताप भैया सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत महिला अधिवक्ताओं द्वारा गणेश वंदना “सिद्धि के दाता, विघ्न विनाशक” से की गई। इसके बाद अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी ने हारमोनियम पर “श्याम राधा संग खेलो होली” और “कन्हैया को रंग” जैसे पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।बार के सांस्कृतिक सचिव उमेश कांडपाल ने खड़ी होली और अन्य पारंपरिक कुमाऊंनी होली गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। न्यायाधीशों और बार संघ पदाधिकारियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार और बेंच एक परिवार की तरह हैं, जो हर पर्व को आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाते आए हैं और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।इस अवसर पर जिला जज प्रशांत कुमार, बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद, अपर जिला जज संजीव कुमार, सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं बार सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से होली गीत गाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समारोह का समापन किया।