नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अपने त्यागपत्र की घोषणा की।
पिछले कई वर्षों से नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे कबड़वाल ने कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर कार्य करते हुए उन्हें संगठन और कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।
कबड़वाल ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया। नगर में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया।
इस दौरान उन्होंने नगर संगठन के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को नगर में मजबूती के लिए योग्य और कर्मठ व्यक्ति का चयन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि नगर अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया जाए, न कि किसी पर पद “थोपा” जाए।
उनके इस्तीफे के बाद नगर कांग्रेस की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







