बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय में ओपीडी समय में बदलाव.. 1 मार्च से नई व्यवस्था लागू… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

40
Oplus_0

नैनीताल। शासनादेश के अनुपालन में बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय के ओपीडी संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार 1 मार्च 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक अस्पताल की ओपीडी प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था ग्रीष्मकालीन समय-सारणी के तहत लागू की जा रही है। अस्पताल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयानुसार अपनी सेवाएं सुनिश्चित करें।हालांकि, अन्य समस्त चिकित्सा सेवाएं पूर्व की भांति यथावत संचालित होती रहेंगी। आपातकालीन सेवाओं सहित शेष व्यवस्थाओं में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।अस्पताल प्रशासन ने मरीजों एवं तीमारदारों से अपील की है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार ही ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाएं।