नैनीताल अज्ञात कारणों के चलते युवक ने की आत्महत्या…
रिपोर्ट- ( सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल
नैनीताल। नैनीताल वार्ड नम्बर एक के ब्रेसाइड निवासी हेमंत कुमार उर्फ हेमू ने देर शाम अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों द्वारा हेमू को फंदे में लटका देख आनन फानन में हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मौके पर पहुँची नैनीताल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल ब्रेसाइड निवासी हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। देर शाम बाजार से सामान लेकर अपने घर पहुँचा और अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर ही फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म समाप्त ली।







