नैनीताल में युवक ने की आत्महत्या, घर के भीतर फंदे से लटका मिला शव.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

37

नैनीताल। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। ब्रेसाइड निवासी हेमंत कुमार उर्फ हेमू ने रविवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।बताया जा रहा है कि देर शाम जब पड़ोसियों ने हेमू को फंदे से लटका देखा तो तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया है कि वह शाम को बाजार से सामान लेकर घर लौटा था, जिसके बाद अज्ञात कारणों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।