नैनीताल भक्ति और आस्था के साथ हुआ होलिका दहन, 30वां फागोत्सव संपन्न…
रिपोर्ट-(सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…
नैनीताल। नगर में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व अहंकारी राजा हिरण्यकशिपु की बहन होलिका के अंत का प्रतीक माना जाता है, जिसे अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। किंतु भगवान के परम भक्त प्रह्लाद को अग्नि में जलाकर मारने के प्रयास में स्वयं होलिका ही दहन हो गई।
होलिका दहन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा नकारात्मकता, बुराई और अहंकार को अग्नि में भस्म करने का संदेश देता है। धार्मिक परंपरा के अनुसार लोगों ने घर की सुख-समृद्धि की कामना के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और अग्नि में नई फसल की बालियां (अन्न) अर्पित कीं।
निर्धारित मुहूर्त में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ पर्यटकों ने भी भागीदारी की।इस अवसर पर मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावरी, विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंडियाल, आनंद बिष्ट, गोधन सिंह, गोविंद सिंह, हीरा रावत, मोहित लाल साह आदि उपस्थित रहे।
श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह एवं महासचिव जगदीश बावरी ने 30वें फागोत्सव के सफल आयोजन पर कलाकारों, स्कूली बच्चों, प्रधानाचार्यों, प्रशासन एवं पुलिस विभाग सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी नगरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।







