पिथौरागढ़।
मुनस्यारी नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर नाराजगी जताई। इस दौरान कांग्रेसियों ने नगर में पिछले चार–पांच महीनों से दुकानों और चाय की ढाबों में हो रही चोरियों तथा सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक मुनस्यारी में हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा न होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने उपजिलाधिकारी के समक्ष कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारी और आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सभी राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक उपजिलाधिकारी कार्यालय में बुलाए जाने की मांग की। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से
पर वार्ता कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सहमति प्रदान की।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कानून व्यवस्था बहाल करो” के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, जिला उपाध्यक्ष सुन्दर जौहरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष खुशाल हरकोटिया, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्र गोस्वामी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवा राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश भाकुनी, केदार राम, तुला राम, छत्र सिंह, शेर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान देवेन्द्र वर्मा (हरकोट), ग्राम प्रधान ईशा (क्वारीजिमिया), देवेन्द्र चुलकोटिया, नवीन सिंह, शंकर धर्मशक्तू, चन्द्र प्रकाश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।







