नैनीताल। डीएसबी परिसर के फिजिकल एजुकेशन विभाग द्वारा “वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवा वर्ग के सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ्य के विकास में सहायक है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में दीपांशु पालीवाल, साकेत बिष्ट, कृष्ण चंद्र, अर्णव त्रिपाठी और नकुल साह देव ने अपने-अपने तर्कों के माध्यम से शिक्षा प्रणाली और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर तार्किक और विचारोत्तेजक प्रस्तुति दी।प्रतियोगिता में नकुल साह देव (विपक्ष) और अर्णव त्रिपाठी (पक्ष) विजेता घोषित किए गए। दोनों प्रतिभागी कल डीएसबी परिसर में आयोजित होने वाली कुमाऊँ विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेजिएट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विद्याध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल और प्रो. ललित शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नवीन पांडे, लता, विशाल और वसुंधरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







