नैनीताल। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विधायक कैड़ा ने अमृतपुर, डहरा, अमिया, भोर्षा और पस्तोला समेत कई गांवों का भ्रमण किया। गांवों में आयोजित जनसभाओं में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
इस अवसर पर विधायक ने जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित गांवों में सीएसआर फंड के माध्यम से प्रत्येक गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रेमा शर्मा, पंकज मेहरा, मनोज चनोतिया, दीपा पलड़िया, खष्टी राघव, नवीन पांडेय, हरीश पलड़िया, नित्यानंद भट्ट, गोपाल कृष्ण भट्ट, सरपंच डी.के. शर्मा, बीडीओ भीमताल, सिंचाई विभाग तथा जमरानी बांध परियोजना के अधिकारी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







