सातताल झील का टूटा पुल बना खतरा, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

21

नैनीताल। झीलों की नगरी नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सातताल में स्थित पुल दैवीय आपदा के बाद से टूटा हुआ पड़ा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के दौरान हजारों की संख्या में पर्यटक सातताल पहुंचते हैं, लेकिन पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पुल से गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है।

Oplus_16908288

उनका कहना है कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थल पर पुल का टूटना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, जिससे पर्यटकों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने पूर्व में सिंचाई विभाग से पुल की मरम्मत की मांग की थी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आपदा मद से बजट उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजे जाने की बात कही थी। बावजूद इसके अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पर्यटन सीजन को देखते हुए जल्द से जल्द पुल का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि सातताल आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें।