नैनीताल में वाल्मीकि सभा की आम सभा 17 मार्च को, चुनाव प्रक्रिया पर होगी चर्चा… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल…

26

नैनीताल में वाल्मीकि सभा की आम सभा 17 मार्च को, चुनाव प्रक्रिया पर होगी चर्चा…

रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल…

नैनीताल। वाल्मीकि सभा नैनीताल का कार्यकाल 07 फरवरी 2026 को पूर्ण हो जाने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में सभा की आम बैठक 17 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे नगरपालिका नैनीताल के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।कार्यवाहक महासचिव दिनेश कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा में समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक रूप से चर्चा कर निर्णय लिया जा सके।उन्होंने बताया कि बैठक में चुनाव कमेटी के गठन, चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने तथा मतदान दिवस और मतगणना की तिथि निर्धारित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा अन्य आवश्यक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।दिनेश कटियार ने वाल्मीकि समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर समाज के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जा सके।