नैनीताल। शिल्पकार सभा, नैनीताल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 मार्च को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री राजेश लाल द्वारा किया गया।बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि बाबा साहेब की 135वीं जयंती समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुझाव एवं विचार आमंत्रित किए, जिस पर सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तथा महत्वपूर्ण निर्णय अगले रविवार, 22 मार्च को आयोजित होने वाली बैठक में लिए जाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री राजेश लाल, मंत्री अनिल कुमार गोरखा, लेखा परीक्षक संजय कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र, इंदर कुमार, महेश चंद्र, अनिल कुमार, अजय कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन महामंत्री राजेश लाल द्वारा किया गया।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







