जिला बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम जारी, 30 मार्च को मतदान… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल.

10
Oplus_16908288

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।जारी कार्यक्रम के तहत 23 व 24 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी। इसके पश्चात 25 व 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 28 मार्च को दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना के उपरांत शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।वहीं सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान एवं मुकेश चंद्रा ने बताया कि सदस्यता शुल्क एवं अन्य देयकों के भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी पदों के लिए संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।