अमावस्या के अवसर पर महत्वपूर्ण सूचना एवं हिंदू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं..
विशेष- राजीव पांडे( खीमदा)…
नैनीताल। कल दिनांक 18/03/2026 को स्नान-दान एवं श्राद्ध की अमावस्या है। इस दिन श्रद्धालुजन पवित्र स्नान, दान-पुण्य तथा पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म करेंगे।
साथ ही दिनांक 19/03/2026 को प्रातःकाल अमावस्या का प्रभाव रहने के कारण हरेला बोना, घट स्थापना तथा अन्य मांगलिक कार्य प्रातः 7 बजे के बाद ही किए जाएंगे।
अतः आप सभी से निवेदन है कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार कार्य सम्पन्न करें।
आप सभी को हिंदू नव वर्ष की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।







