हल्द्वानी में कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद.. धामी सरकार के 4 साल–बेमिसाल कार्यक्रम के तहत होगा आयोजन, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

18
Oplus_16908288

नैनीताल। धामी सरकार के “4 साल – बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को हल्द्वानी पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा एमबी ग्राउंड, हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री कुमाऊं क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। इस जनसभा को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी मिशन 2027 को देखते हुए इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम से पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।