रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को नैनीताल दौरे पर… हल्द्वानी में करेंगे जनसभा को संबोधित… रिपोर्ट-(ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

37
Oplus_16908288

नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिनांक 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। उनके संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत रक्षा मंत्री 21 मार्च को पूर्वाह्न 11:10 बजे पालम एयरपोर्ट, दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट, उधम सिंह नगर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
आर्मी हेलीपैड से कार द्वारा रवाना होकर वह 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित करेंगे।
जनसभा के उपरांत रक्षा मंत्री अपराह्न 2:15 बजे एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से अपराह्न 3:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।