रक्षा मंत्री के नैनीताल दौरे में एसएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था की कमान.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) ” स्टार खबर” नैनीताल..

44

नैनीताल।
माननीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार के जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान जिले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल स्वयं मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।

उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे शहर में यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।एसएसपी के नेतृत्व में की गई व्यवस्थाओं के चलते आमजन को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़ा और पूरे कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था नियंत्रित एवं व्यवस्थित बनी रही।पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि वीआईपी मूवमेंट के बावजूद आम नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित न हो।