नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन प्रपत्रों की बिक्री अंतिम दिन मंगलवार को तेज रही। विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन फार्म खरीदे गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि सोमवार तक 8 नामांकन फार्म बिके थे, जबकि मंगलवार को अलग-अलग पदों के लिए 11 और फार्म खरीदे गए। इस प्रकार कुल मिलाकर 19 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई।
पदवार स्थिति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 5, उपाध्यक्ष के लिए 3, सचिव के लिए 4, संयुक्त सचिव के लिए 1 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 6 नामांकन फार्म खरीदे गए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों में से तीन पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी और चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







