भाजपा नैनीताल मंडल में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया…. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…..

17

भाजपा नैनीताल मंडल में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया….

रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…..

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा आज पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने आगामी 2027 के चुनावों में तन, मन और धन से जुटने का आह्वान किया।दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन में अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को इस पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने सभी से निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।प्रो. ललित तिवारी ने इस अवसर को पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पण का समय बताया, जबकि महामंत्री हरीश राणा ने संगठन में अनुशासन को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम का संचालन मोहित शाह ने किया। आयोजन के संयोजक शैलेंद्र बर्गली एवं मीरा बिष्ट रहे।इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, भूवन आर्य, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, आशीष बजाज, मयंक पंत, भारत मेहरा, युवराज करायत, हेमंत वेदी, लाल सिंह बिष्ट, दया बिष्ट, कलावती अस्वल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, कविता गंगोला, गौरव हारपर, रितुल कुमार, कमल जोशी, प्रेम सागर, प्रदीप कुमार, संतोष साह, शैलेन्द्र बिष्ट, बची चंद, ज्योति ढौढियाल, अमिता साह, दीपिका बिनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए मिष्ठान वितरण किया गया।