सबसे कम उम्र के फीड रेटेड शतरंज खिलाड़ी बने तेजस तिवारी, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल..

47

नैनीताल। हल्द्वानी के होनहार बाल शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। उन्हें यह सम्मान सबसे कम उम्र में फीड-रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने के लिए प्रदान किया गया है।
तेजस ने जून 2023 में मात्र 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की आयु में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स द्वारा प्रमाणपत्र जून 2024 में जारी किया गया, जबकि यह उन्हें अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ। प्रमाणपत्र मिलने के साथ ही इस उपलब्धि की औपचारिक पुष्टि हो गई है।
तेजस तिवारी ने महज 3.5 वर्ष की आयु से शतरंज खेलना शुरू किया था और कम समय में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने देश-विदेश के कई मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है।
इससे पहले भी तेजस को वर्ष 2024 में गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े एक शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए प्रमाणपत्र मिल चुका है, जो उनकी लगातार बढ़ती उपलब्धियों का प्रमाण है।
वर्तमान में तेजस तिवारी हल्द्वानी स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं और अपनी लगन व मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं।