भावना मेहरा ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

41

नैनीताल। देहरादून,
आवास सलाहकार परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बुधवार को सचिवालय में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
कार्यभार संभालने के बाद भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वे ‘टीम उत्तराखंड’ की भावना के साथ कार्य करते हुए जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाते हुए प्रदेश के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।
उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने बताया कि आवास से जुड़े विषयों के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिला विकास प्राधिकरणों की नियमित बैठकें आयोजित कर योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा।