नैनीताल में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और अतिरिक्त चार्ज वसूलने पर कार्रवाई.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

104
Oplus_16908288

नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल में प्रशासन ने अंग्रेजी शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक ने बुधवार को तल्लीताल स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दुकान में शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर किए जाने का मामला सामने आया। इसके साथ ही कई शराब की बोतलों पर रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि स्वैप मशीन के माध्यम से ग्राहकों से अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा था।

अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नवाजिश खालिक ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें मिलती हैं तो संबंधित दुकानों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।