नैनीताल। भीमताल, शुक्रवार शहर में लंबे समय से उठ रही रोडवेज स्टेशन की मांग को लेकर प्रशासन ने अब ठोस पहल शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भीमताल में संभावित स्थलों का निरीक्षण कर जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद तेज हुई है, जिसमें उन्होंने भीमताल में रोडवेज स्टेशन स्थापित करने की मांग उठाई थी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मत्स्य विभाग के समीप स्थित भूमि का जायजा लिया। इस भूमि के हस्तांतरण को लेकर परिवहन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है। पूरन बृजवासी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाते हुए शहर की इस महत्वपूर्ण मांग को शीघ्र धरातल पर उतारने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान हेम गुणवंत, नरेश वर्मा, प्रभात मेहरा, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







