नैनीताल में यातायात व्यवस्था सुधारने को मंथन, मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में समिति बैठक सम्पन्न…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल.

38

नैनीताल। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और नियंत्रित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एलडीए सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त दीपक रावत ने की।
बैठक में नैनीताल शहर में यातायात के बेहतर नियमन एवं नियंत्रण को लेकर विभिन्न संगठनों और विभागीय अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन मल्लीताल-तल्लीताल, अधिवक्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों और विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर समिति ने सहमति व्यक्त की। प्रशासन ने संकेत दिए कि शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक कदम आगे बढ़ाए जाएंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी, एडीएम प्रशासन डॉ. जगदीश चंद्रा, एडीएम सौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों में दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद शाह, पुनीत टंडन, मारुति नंदन शाह, किशन सिंह नेगी, प्रवीण बिष्ट, दीपक मटियाली, रमेश जोशी, रईस खान, त्रिभुवन फर्त्याल, एडवोकेट हेमंत सिंह और एडवोकेट केतन जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।