विश्व टीबी दिवस पर नैनीताल में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत का लिया संकल्प…
रिपोर्ट – (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..
नैनीताल।
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर “टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत मंगलवार को बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल के सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डीटीओ डॉ. राजेश डकरियाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं टीबी चैंपियनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और निःशुल्क उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति साझा करते हुए बताया गया कि जनपद की 469 ग्राम पंचायतों में से 203 द्वारा दावा प्रस्तुत किया गया है। इनमें 71 ग्राम पंचायतों को कांस्य, 82 को रजत और 50 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड विजय कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही यूओयू के ललित, आरोही संस्था के समीरन त्रिपाठी, प्रमोद भट्ट, संतोष पांडे, परस साहा, दिनेश रावत, मनोज सती, कैलाश कांडपाल और कमलेश बछकेती सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण मेहता, डॉ. अनुरोध गंगोला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, अजय भट्ट, पारस साह, प्रमोद भट्ट, कमलेश, संतोष, विजय, दिनेश बोरा, भूपेंद्र, पूर्णिमा, आरती, बीना, देवेंद्र और ललित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।










