नैनीताल। हल्द्वानी अरुणोदय धर्मशाला, हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद नैनीताल की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन राज्य कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित सेफगार्ड पॉलिसी के अनुरूप किया गया।
पुनर्गठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से बसंत गोस्वामी को अध्यक्ष एवं कमलेश बचखेती को महासचिव चुना गया। वहीं दीपक कांडपाल को उपाध्यक्ष, राधा मेहता को महिला उपाध्यक्ष, हेम सिंह जलाल को कोषाध्यक्ष, पारस साह को ऑडिटर तथा गीता देव को सचिव बनाया गया।
संगठन मंत्री (पुरुष) के रूप में डॉ. संजय जनोटी एवं संगठन मंत्री (महिला) के रूप में स्मिता तिवारी को दायित्व सौंपा गया।
प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी प्रमोद भट्ट एवं दीवान सिंह बिष्ट को दी गई। जिला यूनियन के संरक्षक के रूप में डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं मदन मेहरा रहेंगे।
प्रबंधकारिणी सदस्य के तौर पर दिनेश रावत, जितेंद्र गुणवंत एवं डॉ. पी.सी. पांडेय को शामिल किया गया।
कोर कमेटी में डॉ. संजय चौहान, पंकज तिवारी, सरयू नंदन जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट एवं दिनेश मठपाल को स्थान दिया गया।
वहीं शिकायत प्रकोष्ठ में पूनम कठायत, डॉ. रमेश चंद्र सिंह राना, मेघा गुरुरानी भट्ट, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं वीरेंद्र रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में बताया गया कि जनपद नैनीताल में लगभग 500 कर्मचारी संविदा एवं आउटसोर्स के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों पर विगत 15–20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, जबकि पूरे प्रदेश में इनकी संख्या लगभग 6000 है।
बैठक में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों ने अपने हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए राज्य सरकार से नियमितीकरण नियमावली में संशोधन कर मिशन कर्मियों के विनियमितीकरण/समायोजन का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। साथ ही जनपद में वर्तमान आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कार्मिकों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित किए जाने हेतु जिला स्वास्थ्य समिति को मांग पत्र सौंपने का निर्णय भी लिया गया।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट







