★. गोपनीय फाइलों में सेंध, वन विभाग के इस अधिकारी को पड़ा महंगा, निलंबित ★. आरटीआई नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोपनीय दस्तावेज़ों के दुरुपयोग में अधिकारी सस्पेंड (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  

59

★. गोपनीय फाइलों में सेंध, वन विभाग के इस अधिकारी को पड़ा महंगा, निलंबित

★. आरटीआई नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोपनीय दस्तावेज़ों के दुरुपयोग में अधिकारी सस्पेंड

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में गोपनीय सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला सामने आने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए उप वन क्षेत्राधिकारी (डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर) कुलदीप सिंह पंवार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने विभागीय गोपनीय अभिलेखों को अनधिकृत रूप से प्राप्त कर उनका दुरुपयोग किया और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के नियमों की अनदेखी की।विभागीय पत्राचार और जांच रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप सिंह पंवार ने ऐसे संवेदनशील दस्तावेज हासिल किए, जो न तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित थे और न ही आरटीआई के तहत विधिवत प्राप्त किए गए थे। इन दस्तावेजों के उपयोग को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने गंभीर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामले की विस्तृत जांच कराई गई।

जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर वन विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है और आगे और भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी गोपनीय दस्तावेजों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग कोई नरमी नहीं बरतेगा।