★. झूतिया–कोल-कांडा सड़क के डामरीकरण को 7.15 करोड़ की मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया शुरू ★. विधायक कैड़ा की पहल रंग लाई: झूतिया से कोल-कांडा मोटर मार्ग सुधारीकरण को मिली स्वीकृति (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  मुक्तेश्वर/रामगढ़

34

★. झूतिया–कोल-कांडा सड़क के डामरीकरण को 7.15 करोड़ की मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया शुरू

★. विधायक कैड़ा की पहल रंग लाई: झूतिया से कोल-कांडा मोटर मार्ग सुधारीकरण को मिली स्वीकृति

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

मुक्तेश्वर/रामगढ़

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत झूतिया से कोल-कांडा-कुना तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि यह स्वीकृति प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत प्राप्त हुई है तथा कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विधायक कैड़ा ने कहा कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, लेकिन डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के मौसम में किसानों को अपना उत्पाद हल्द्वानी व अन्य मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कत होती थी।

ग्रामीणों द्वारा मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग किए जाने पर विधायक ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में राहत मिलेगी। इस स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।