★. नैनीताल में ₹132.55 करोड़ की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
★. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन, जिले को मिली बड़ी विकास सौगात
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल में कुल 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल ₹13,255.56 लाख (₹132.55 करोड़) की लागत आएगी। सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 23 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिन पर ₹7,238.00 लाख खर्च किए गए हैं, जबकि 16 योजनाओं का शिलान्यास ₹6,017.56 लाख की लागत से किया गया।
विधानसभा क्षेत्रवार परियोजनाएं
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र – 1 योजना का लोकार्पण, लागत ₹546.75 लाख
हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र – 5 योजनाएं (2 लोकार्पण, 3 शिलान्यास), लागत ₹2,971.06 लाख
भीमताल विधानसभा क्षेत्र – 5 योजनाएं (1 लोकार्पण, 4 शिलान्यास), लागत ₹2,268.27 लाख
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र – 11 योजनाएं (4 लोकार्पण, 7 शिलान्यास), लागत ₹2,283.33 लाख
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र – 17 योजनाएं (15 लोकार्पण, 2 शिलान्यास), लागत ₹5,186.15 लाख
इन योजनाओं में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, स्थानीय अवसंरचना विकास और अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आम लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए दूरस्थ क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।








