★. पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: कुमाऊँ को मिला 250 बेड का अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र ★.  अब बड़े शहरों का रुख नहीं: हल्द्वानी में मिलेंगी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ – पीएसपी हॉस्पिटल (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”  हल्द्वानी।

147

★. पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: कुमाऊँ को मिला 250 बेड का अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र

★.  अब बड़े शहरों का रुख नहीं: हल्द्वानी में मिलेंगी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ – पीएसपी हॉस्पिटल

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

हल्द्वानी। पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित प्रेस वार्ता में अस्पताल प्रबंधन ने अपनी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर बताया गया कि पीएसपी हॉस्पिटल कुमाऊँ क्षेत्र का सबसे अत्याधुनिक 250 बेड वाला अस्पताल है, जो विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं से पूरी तरह सुसज्जित है।

अस्पताल के चेयरमैन जगदीश पिमोली ने बताया कि अस्पताल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँ क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी प्रमुख जांच व उपचार सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं तथा शीघ्र ही ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू की जाएगी।उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सभी मरीजों के लिए निःशुल्क ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही एमआरआई, कार्डियक सीटी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित सभी प्रमुख जांचों पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

 

प्रेस वार्ता में विश्वविख्यात ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जन डॉ. पी. एस. भंडारी ने बताया कि पीएसपी हॉस्पिटल, हल्द्वानी में ब्रैकियल प्लेक्सस के विश्वस्तरीय इलाज की उन्नत सुविधा उपलब्ध है। यहाँ दुर्घटनाओं में नसों की चोट, हाथों की नसों की क्षति एवं जन्मजात नसों की कमजोरी जैसी जटिल समस्याओं का सफल उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी मरीज यहाँ पहुँचते हैं। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन जगदीश पिमोली, डायरेक्टर प्रेम पिमोली, ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी सेंटर के चेयरमैन डॉ. पी. एस. भंडारी सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे।पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कुमाऊँ क्षेत्र में उन्नत, सुलभ एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।