★. पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर हल्द्वानी आएंगे ★. देखिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम  (चन्दन सिंह बिष्ट) (स्टार खबर)  खटीमा/हल्द्वानी।

76

★. पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर हल्द्वानी आएंगे

★. देखिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

(चन्दन सिंह बिष्ट) स्टार खबर

खटीमा/हल्द्वानी।

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे हेलीकॉप्टर से लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा (उधम सिंह नगर) से प्रस्थान कर 10:55 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री एफटीआई हेलीपैड से कार द्वारा सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक माननीय प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अपराह्न 01:00 बजे पीएसपी चिकित्सालय के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 2:30 बजे से 3:00 बजे तक एफटीआई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद अपराह्न 03:15 बजे मुख्यमंत्री एफटीआई हेलीपैड से खटीमा (उधम सिंह नगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।