★. भवाली के वरिष्ठ व्यापारी दीवान सिंह निगाल्टिया के निधन पर व्यापार मंडल ने व्यक्त किया शोक
(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”
भवाली भीमताल / प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से भवाली के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यापारी दीवान सिंह निगाल्टिया (आयु 94 वर्ष) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई है। निगाल्टिया का स्वर्गवास न केवल व्यापारिक जगत बल्कि सम्पूर्ण स्थानीय समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। निगाल्टिया ने भवाली के व्यापारी समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने समृद्ध अनुभव, अनुशासन तथा समर्पण से सदैव व्यापारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। वे क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत के रूप में सम्मानित होते थे। व्यापार मंडल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।प्रांतिय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा,जिला अध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता,जिला महामंत्री श्री हर्ष वर्धन पांडे,सह प्रभारी श्री अखिलेश सेमवाल,नगर अध्यक्ष श्री कंचन साह,नगर महामंत्री श्री अमित पांडेय, भीमताल और भवाली व्यापार मंडल ने इस दुखद घड़ी में गहरा शोक व्यक्त करते हुए निगाल्टिया के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रेषित की हैं।







