★. भीमताल में चार चरस तस्कर गिरफ्तार , पुलिस को देखते ही एक दूसरे के मुंह ताकते रह गए तस्कर  ★. उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन चार चरस तस्करों की उम्र देखक आप हो जाएंगे हैरान  (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर” भीमताल।

167

★. भीमताल में चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही एक दूसरे के मुंह ताकते रह गए तस्कर

★. उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इन चार चरस तस्करों की उम्र देखक आप हो जाएंगे हैरान

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

भीमताल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को भीमताल क्षेत्र के चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चेकिंग के दौरान धानाचूली बैंड से भीमताल की ओर आ रही एक अल्टो कार (UK06K4585) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके से चारों युवकों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र सिंह नगरकोटी (27), बॉबी नगरकोटी (24), नीतीश नगरकोटी (30) निवासी थाना मुखानी, जिला नैनीताल तथा शिवांश रावत (23) निवासी भट्ट कॉलोनी, थाना मुखानी के रूप में हुई है।

मामले में थाना भीमताल पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद चरस के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली भीमताल प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।