★. मां बाराही धाम देवीधुरा में 27 फरवरी को होगा होली महोत्सव का शुभारम्भ ★. गांवों से आने वाले होल्यार पारंपरिक वेशभूषा — सफेद कुर्ता-पैजामा एवं गमछा — में होंगे उपस्थित… (चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”   देवीधुरा:

15

★. मां बाराही धाम देवीधुरा में 27 फरवरी को होगा होली महोत्सव का शुभारम्भ

★. गांवों से आने वाले होल्यार पारंपरिक वेशभूषा — सफेद कुर्ता-पैजामा एवं गमछा — में होंगे उपस्थित…

(चन्दन सिंह बिष्ट) “स्टार खबर”

देवीधुरा:

देवीधुरा में दिनांक 27-02-2026 को होली की एकादशी के अवसर पर पारंपरिक होली महोत्सव का शुभारम्भ किया जाएगा। पिछले दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय होल्यार दलों के साथ-साथ मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से महोत्सव और भी भव्य रूप लेगा।

आयोजकों के अनुसार देवीधुरा एवं आसपास के गांवों से आने वाले होल्यार पारंपरिक वेशभूषा — सफेद कुर्ता-पैजामा एवं गमछा — में उपस्थित होंगे, जिससे महोत्सव की शोभा और बढ़ेगी। वहीं मातृशक्ति भी हर वर्ष की तरह अपनी पारंपरिक होली वेशभूषा में प्रतिभाग कर सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाएंगी।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे पूरे हर्ष और उल्लास के साथ इस महोत्सव में सहभागिता कर अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में योगदान दें। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि होली महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की नशीली वस्तुओं का सेवन कर आयोजन में बाधा न डालें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना एवं नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है।